खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, देहरादून 

मंगलवार को विधानसभा स्थित प्रकाश पंत भवन में नंदा देवी वीरता सम्मान समारोह की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने की।

यह भी पढ़ें -  आईआईटी रुड़की की मेस के खाने में मिले चूहे, छात्रों ने जमकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति ने प्रदेश की 15 महिलाओं को इस वर्ष के नंदा देवी वीरता सम्मान से नवाजा गया है। श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति की ओर से स्व. राजरानी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने दिए।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, लालकुंआ से इस दिन शुरू होगी एक और ट्रेन

 

  • बलिदानी मेजर विभूति ढौंडियाल की माता सरोज ढौंडियाल
  • बलिदानी मेजर चित्रेश बिष्ट की माता रेखा बिष्ट,
  • फ्लाइंग आफीसर निधि बिष्ट (गहड़ गांव-पौड़ी),
  • अनीता देवी (गंगनाथ स्वयं सहायता समूह देवलधार, बागेश्वर),
  • गीता देवी पांगती (दरकोट-मुनस्यारी, पिथौरागढ़),
  • अक्षिता डोभाल (नौगांव, उत्तरकाशी),
  • सीता देवी बुर्फाल (बुरफू-जौहार, पिथौरागढ़),
  • साहित्यकार बीना बेंजवाल (रुद्रप्रयाग),
  • ग्राम प्रधान निवेदिता पंवार (धारकोट, टिहरी),
  • पर्वतारोही कलावती बडाल (जयकोट-धारचूला, पिथौरागढ़),
  • स्वयं सहायता समूह संगठक आशा देवी (अनरशाह-बागेश्वर),
  • तारा जोशी (सूखीढांग-चंपावत),
  • समाजसेवी तारा टाकुली (कपकोट, बागेश्वर),
  • जोहार घाटी महिला हथकरघा समिति की अध्यक्ष तारा पांगती (मुनस्यारी, पिथौरागढ़),
  • ममता रावत (भटवाड़ी, उत्तरकाशी),
  • अंजलि नौरियाल (देहरादून)।

You missed