ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रिद्वार: हरिद्वार में एक दुखद हादसे में बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई।
घटना के वक्त बुजुर्ग अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटकर गांव वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट होते ही बुजुर्ग सड़क गिर गए। लहूलुहान बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो बच नहीं सके। हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग का नाम विनोद कुमार है। वो ग्राम पूरणपुर के रहने वाले थे। बीते दिन विनोद अपने भाई जयनंद के साथ बाइक से अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर गांव लौट रहे थे। तभी मीरपुर मुवाजपुर के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे विनोद नीचे गिर गए। जयनंद को भी चोट आई। उधर ग्रामीणों के इकट्ठा होने से पहले ही चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद कुमार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वो बच नहीं सके