खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी में यूपीसीएल और पिटकुल के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व और बिजली चोरी को लेकर कमिश्नर ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में 1.48 करोड़ का ‘मुद्रा लोन घोटाला’ फूटा! 17 फर्जी फर्में, लोन गायब… कारोबार भी नहीं मिला — पुलिस ने दर्ज किया बड़ा केस! 😱💥

पूरे कुमाऊं के अंदर करीब 933 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया जाना है जिसमें से 753 करोड़ के राजस्व की वसूली कर ली गई है। यानी 80 फ़ीसदी राजस्व प्राप्त किया जा चुका है, इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर बिजली चोरी की घटनाओं को लेकर सख्त दिखे।

यह भी पढ़ें -  🚨😱🔥 प्रतिष्ठित Boarding School में हड़कंप! 14 वर्षीय छात्रा से Sexual Harassment करने वाला Swim Coach दोषी — कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, Principal पर भी गिरी गाज! 😱🔥

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली चोरी को लेकर विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापे मारी करें। विजिलेंस टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।कमिश्नर ने विद्युत विभाग के सिविल कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 से 12 सालों में बिजली की आपूर्ति को देखते हुए जो नए बिजलीघर बनाए जाने हैं उनके कार्यों में अधिकारी तेजी लाएं।