खबर शेयर करें -

लालकुआँ/बिंदुखत्ता।
देर रात हुई बरसात के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक परिवार पर संकट टूट पड़ा। घटना शुक्रवार तड़के लगभग 4:30 बजे की है, जब इंद्रानगर-2 निवासी डूंगर सिंह बिष्ट के घर पर अचानक भीषण आवाज़ के साथ बिजली गिरी।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में बुजुर्ग मां की पुकार! बहू पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप

तेज धमाके जैसी आवाज से घर की दीवारें कांप उठीं और परिवारजन दहशत में बाहर की ओर भाग निकले। हादसे में घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बिजली का मीटर, पंखे, लाइट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह खराब हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर फूटा गुस्सा! महिला कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज़ इतनी भयानक थी कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता! भाई के साथ रहती थी, पुलिस तलाश में जुटी

हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना यह घटना और भी बड़ा रूप ले सकती थी। फिलहाल परिवार दहशत में है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad