खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी घटना सामने आई है. जिले के लमगड़ा क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया का जा रहा है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती की शव शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह अपने घर में स्टोर रूप में लटका मिला. बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ देर पहले युवती अपने परिजनों के साथ ही बैठी थी. कुछ देर बाद जब परिजन खाना खाने के लिए गए तो युवती भी स्टोर रूम में चली गई थी.

यह भी पढ़ें -  🚨 कॉर्बेट के पास रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का बड़ा छापा! बिना पंजीकरण चल रहा 70 कमरों का रिजॉर्ट, सील की तैयारी

काफी देर बाद भी जब युवती स्टोर रूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने अंदर जाकर देखकर तो वहां उसकी लाश लटकी हुई थी. परिजन आनन-फानन में युवती को हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि युवती बीए की छात्रा थी. मामले प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad