खबर शेयर करें -

बाजपुर मार्ग पर नयागांव तिराहे के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

दुष्कर्म के मामले में अदालत ने नाबालिग अभियुक्त को सुनाई 20 साल कारावास की सजा, जानिए पूरी खबर

यह भी पढ़ें -  🟥 दर्दनाक हादसा: कार्यक्रम की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

बाजपुर मार्ग पर नयागांव तिराहे के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

एसओ नंदन रावत ने बताया कि नयागांव तिराहे पर वन विभाग के बैरियर पर वन निगम से लकड़ी लेकर जा रहा ट्रक रवन्ना चेक करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार यूपी 14 सीडी 0888 ट्रक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  📰 “वर्दी का खेल, भरोसे का जाल…” देहरादून में ‘फर्जी अफसर’ निकला ठग, लाखों की ठगी का खुलासा

हादसे में कार सवार विक्रांत सूरी (41) निवासी करनाल हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश अरोड़ा (50) निवासी आवास विकास काशीपुर और गगनदीप (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ केवल शराब की गंध से नशे में ड्राइविंग साबित नहीं: हाईकोर्ट

एसओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रांत सूरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल मालिक के घर दिनदहाड़े चोरों ने की डकैती, परिवार को बंधक बना लूटे सोने के गहने व नकदी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad