खबर शेयर करें -

लालकुआं थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी ने नाबालिग को शादी करने की बात कहकर बहलाया फुसलाया था।

आबकारी नीति घोटाले में AAP को बड़ा झटका ,दिल्ली हाईकोर्ट से मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज,

लालकुआं थाना क्षेत्र निवासी कविंद्र सिंह बसेड़ा ने एक नाबालिग को शादी का झांसा दिया था। जब नाबालिग को पता चला कि युवक शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है तो दोनों में अनबन होने लगी। इस पर कविंद्र किशोरी को बहला-फुसला कर लालकुआं के समीप जंगल में ले गया और वहां एक झोपड़ी में रखा। वहां तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने 31 नवंबर 2020 को लालकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

पीड़िता के परिवार वालों को युवक पर पहले से शक था। बाद में युवक और लड़की मोतीनगर क्षेत्र में पकड़े गए। लड़की का मेडिकल कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में डीएनए जांच भी की गई। 21 दिसंबर 2020 को पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिए। शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने 10 गवाह प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

सोमवार को स्पेशल जज पॉक्सो हल्द्वानी नंदन सिंह ने दोषी को धारा 363 और 366 के तहत पांच-पांच साल और पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

कड़ी सुरक्षा में बदरीनाथ धाम पहुंचे बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री, लोगों का उमड़ा हुजूम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad