खबर शेयर करें -

मझोला थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे से रेकी कर पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में 141 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, दो दिन का दिया समय, महिलाओं ने पुलिस को दिखाया गुस्सा!

थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी शुभम मंगल गलत नीयत से उसको देखता है। महिला के घर में छत से झांकता था। विरोध करने पर युवक ने छत पर जाना बंद कर दिया। इसके बाद उसने छत पर सीसीटीवी कैमरे लगा लिए। जिससे वह महिला की रेकी करने लगा।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज खाने पर हंगामा, खोखा स्वामी की पिटाई

आरोप है कि 5 अगस्त को महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी गई। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा