खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़के का फंदे पर लटका शव मिला है, जिसने लड़कियों जैसा शृंगार किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

घटना इंदौर के भंवरकुआं थाना इलाके की है। पुलिस को खबर प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंची। पंखे पर युवक का शव लटका मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस कर्मियों ने शव को नीचे उतारा। हालांकि, पुलिस अफसर इस बात से हैरान थे कि युवक ने लड़कियों जैसे कपड़े क्यों पहने थे।

 

मृतक युवक का नाम पुनीत है। वह तकरीबन 3 वर्षों से इंदौर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। साथ में वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) एग्जाम की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस को मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। युवक ने सफेद छीटेदार साड़ी एवं लाल ब्लाउज पहन रखा था। इसके अतिरिक्त उसने आंखों को लाल चुनरी से ढका था। दोनों हाथों में हरी चुड़ियां भी पहन रखी थीं। कमरे में पंखे पर साड़ी का ही फंदा बनाया था। इसी फंदे पर युवक का शव पुलिस को लटका मिला।

भंवर कुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। परिजनों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके साथियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पहली नजर में सुसाइड का मामला लग रहा है। किन्तु मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात् ही चलेगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad