ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नगर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एवं व्यस्ततम क्षेत्र जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद अचानक गोली चली, जो सीधे एक युवक के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान जब दूसरे पक्ष के दो युवक वहां आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस को तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

हल्द्वानी जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad