breaking news
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ (नैनीताल)।

​नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने क्षेत्र में सक्रिय ड्रग्स माफियाओं के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक कार सवार युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

चेकिंग के दौरान मिली बड़ी कामयाबी

​चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हिरन बाबा मंदिर के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक ऑल्टो कार (संख्या: UK 04 AS 9754) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर से 1.022 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

गिरफ्तार और फरार आरोपियों का विवरण

  • गिरफ्तार आरोपी: राम सिंह दानू (पुत्र बाला सिंह दानू), निवासी- इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता।
  • फरार आरोपी:
    1. ​दीपक दानू (पुत्र हयात सिंह), निवासी- इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता।
    2. ​गोपाल नाथ गोस्वामी (पुत्र कुंवर नाथ), निवासी- हल्दूचौड़ दीना।
यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

​पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, वहीं फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

​चौकी प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वे तीनों मिलकर लंबे समय से चरस की खरीद-फरोख्त का अवैध कारोबार कर रहे थे। नशे की इस तस्करी से जो भी मुनाफा होता था, उसे तीनों आपस में बराबर बांट लेते थे।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र, अनिल गिरी और कुबेर सिंह राणा शामिल रहे।

 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

फोटो परिचय: हल्दूचौड़ पुलिस और एसओजी की गिरफ्त में 1 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ पकड़ा गया मुख्य आरोपी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad