खबर शेयर करें -

The New Scholar Academy में शोक की लहर — कक्षा 8 के छात्र पियूस बिष्ट का असामयिक निधन

📍 हल्द्वानी, उत्तराखंड बिंदुखत्ता | 11 अगस्त 2025
The New Scholar Academy में आज गहरा शोक व्याप्त है, क्योंकि कक्षा 8 के होनहार विद्यार्थी पियूस बिष्ट का असामयिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, पियूस पिछले तीन दिनों से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

स्कूल प्रबंधन ने एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा,

“हमें अत्यंत दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय छात्र पियूस बिष्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। इस कठिन समय में हम शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

इस दुखद घटना के चलते स्कूल ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को आज प्रातः 10:00 बजे तक स्कूल से ले जाएँ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

स्कूल परिसर में मौन रखकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी गई, और सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पियूस बिष्ट के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की