खबर शेयर करें -

भाजपा का टिकट कटा! भीमताल से कमलेश कैड़ा आउट, पाँच चेहरों की एंट्री – तीन सीटों पर सस्पेंस बरकरार

खबर:
हल्द्वानी। नैनीताल की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा धमाका हुआ। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पांच विकासखंडों में प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया, लेकिन भीमताल में सभी को चौंकाते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा को टिकट नहीं दिया।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: बेखौफ सांडों का 'तांडव', मोबाइल शॉप में घुसकर मचाई भारी तोड़फोड़; प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश, वीडियो

घोषित नाम—

  • भीमताल → डॉ. हरीश बिष्ट (निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख)

  • ओखलकांडा → केडी रुवाली

  • हल्द्वानी → मंजू गौड़

  • धारी → रेखा आर्या

  • कोटाबाग → मनीषा जंतवाल

रामगढ़, बेतालघाट और रामनगर में भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे अंदरखाने नए चेहरों को लेकर कयास तेज हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ उत्तराखंड में खाने में मिलावट का बड़ा खुलासा! हर 9 में से 1 सैंपल फेल

हल्द्वानी ब्लॉक में मीना पांडे और मंजू कुरिया के नाम सुर्खियों में थे, मगर आखिर में मंजू गौड़ को बाजी मिल गई। वहीं, भीमताल में कमलेश कैड़ा का टिकट कटना कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का सबसे गर्म मुद्दा है। माना जा रहा है कि संगठन ने परिवारवाद के आरोपों और आंतरिक विरोध को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में बुजुर्ग मां की पुकार! बहू पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप

पार्टी के भीतर कुछ आवाजें यह भी कह रही हैं कि पुराने और जमीनी कार्यकर्ता सुमित नगदली को मौका देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा सकता था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad