खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उम्मीद जताई कि लोगों ने एक बार फिर एनडीए सरकार को चुनने के लिए रिकॉर्ड मतों से मतदान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अवसरवादी विपक्षी गठबंधन मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा और लोगों ने उनकी प्रतिगामी राजनीति को नकार दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जिस तरह से गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों, दलितों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाई है, उसे लोगों ने देखा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मैं नारी शक्ति और युवा शक्ति की खास तौर पर तारीफ करना चाहूंगा क्योंकि इनकी मजबूत उपस्थिति उत्साहजनक संकेत है।

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अवसरवादी इंडी गठबंधन मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा। वे जातिवादी, सांप्रदायिक और भ्रष्ट हैं। मुट्ठी भर परिवारों की रक्षा करने के उद्देश्य से बनाया गया विपक्षी गठबंधन राष्ट्र के लिए भविष्य की दृष्टि प्रस्तुत करने में विफल रहा।’

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 4 0 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 6 4 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस+ अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 6 1 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 4 4 2 3

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ वाईएसआरसीपी अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 22 3 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 12 5 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 33 15 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा INDIA अन्य
एबीपी न्यूज-सी वोटर 21-23 2-4 0
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 22 2 1

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ एआईएडीएमके
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 10 29 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ वाईएसआरसीपी
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 42 0 3

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस बीआरएस
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 12 5 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 4 4 2 3

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 16-18 5-7 1-2

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 6-7 0-1

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 1 1

 

सर्वे एजेंसी भाजपा/वोट% कांग्रेस/ वोट%
जन की बात 327/42% 52/18%

 

सर्वे एजेंसी एनडीए/वोट% INDI/ वोट% अन्य/ वोट%
जन की बात 377/50% 151/35% 15/15%

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 11 1

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 88 10

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 39-40 0-1

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 14 4

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 75 6

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 66 3

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 34 33

 

सर्वे एजेंसी भाजपा बीजद कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 16 4 1 0

 

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस राजद जदयू लोजपा
इंडिया टुडे 13-15 1-2 6-7 9-11 5

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
इंडिया टुडे 8-10 2-3 2-4

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
टाइम्स नाउ 18 7 0
इंडिया टीवी 21-23 2-4 0

एबीपी सी वोटर के मुताबिक मध्य प्रदेश में एनडीए 26-28, इंडी गठबंधन 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक पीएमएआरक्यूवाई के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए -29, इंडी- 17 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन को 13-19 सीटें मिल सकती हैं।
टाइम्स नाउ के अनुसार, भाजपा राजस्थान में 18 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीत सकती है।
इंडिया टीवी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस सिर्फ 0-1 सीटों पर जीत सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ सकता है।
न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां खाता भी खोलती नहीं दिख रही है।
रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69-74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  आईआईटी रुड़की की मेस के खाने में मिले चूहे, छात्रों ने जमकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बिहार में भाजपा को 13-15 सीटें, जेडीयू 9-11, लोजपा 5, राजद 6-7, कांग्रेस 1-2, अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 7-10, एनडीए 29-33 सीटें जीत सकता है।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 21-25 सीटें एनडीए जीत सकती है। तेलंगाना में भाजपा 7-9 सीटें, कांग्रेस 7-9, एआईएमआईएम 0-1 सीटें जीत सकती है। वहीं कर्नाटक में एनडीए 23-25, इंडी गठबंधन 3-5, अन्य शून्य सीटें जीत सकते हैं।
न्यूज24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सभी पांचों सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। गुजरात में भी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

टीवी9 के अनुसार, तमिलनाडु में भाजपा-2, डीएमके-21 और अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कर्नाटक में एनडीए-20, कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन 13-19, वहीं अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी सी वोटर में, तमिलनाडु में एनडीए को 0-2 सीटें, इंडी गठबंधन 37-39 सीटें, अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं।
टीवी9 के अनुसार केरल में एनडीए एक सीट, यूडीएफ -16, एलडीएफ-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी सी वोटर ने आंध्र प्रदेश के लिए एनडीए को 21-25, वाईएसआरसीपी को 4, कांग्रेस- 0, अन्य को भी जीरो सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
रिपब्लिक टीवी मैट्रिज और पीमारक्यू के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं। अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं।
टीवी9 के तमिलनाडु के एग्जिट पोल में एनडीए को 22.43 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन को 42 प्रतिशत और एआईएडीएमके को 12 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बड़ा खुलासा लालकुआं नकली नोटों का सरगना,ऑनलाइन गेमिंग हर महीने आते थे करोड़ों रुपए जानिए

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।’

 

 

दिल्ली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है, देश की जनता जीत रही है।’

 

 

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जो सबसे सटीक एग्जिट पोल किया गया था, उसके मुताबिक एनडीए के लिए 336 और यूपीए के लिए 82 सीटों का पूर्वानुमान लगाया था। जब नतीजे घोषित किए गए, तो एनडीए ने लोकसभा में 353 सीटें हासिल कीं, जबकि यूपीए को केवल 91 सीटें मिलीं।

लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था। वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो अमूमन हर एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगियों को 300 पार दिखाया गया था। कांग्रेस तीन अंकों तक पहुंचने में भी नहीं दिखाई गई थी। हर एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से ज्यादा सीटों तक पहुंचते दिखाया गया था। 2019 के सभी एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

कांग्रेस पार्टी ने एलान किया था कि उनके या गठबंधन के नेता एग्जिट पोल्स की चर्चाओं से दूर रहेंगे और चुनाव नतीजों के बाद ही अपना पक्ष रखेंगे, लेकिन अब कांग्रेस ने अपने फैसले से पलटी मार ली है। दरअसल कांग्रेस की मीडिया शाखा के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘इंडिया गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एग्जिट पोल्स से संबंधित भाजपा व उसके तंत्र को बेनक़ाब करना आवश्यक है। एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में भाग लेने के पक्ष और विरोध के तमाम पहलुओं पर चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इंडिया गठबन्धन के तमाम सदस्य दल एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में हिस्सा लेंगे।’

 

 

एग्जिट पोल की शुरुआत नीदरलैंड के समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वॉन डैम ने की थी।

वॉन डैम ने पहली बार 15 फरवरी 1967 को इसका इस्तेमाल किया था। उस समय नीदरलैंड में हुए चुनाव में उनका आकलन बिल्कुल सटीक रहा था।

भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईआईपीयू) के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने की थी।

1996 में एग्जिट पोल सबसे अधिक चर्चा आए। उस समय दूरदर्शन ने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) को देशभर में एग्जिट पोल कराने के लिए अनुमति दी थी।

1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया।
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक चल रही है। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खरगे, संजय सिंह, राघव चड्ढा, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत गठबंधन के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस के फूले हाथ-पांव

 

 

ओपिनियन पोल: एजेंसियां ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराती हैं और इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो मतदाता है या नहीं। ओपिनियन पोल के नतीजे के लिए चुनावी दृष्टि से अलग-अलग क्षेत्रों के अहम मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की जाती है।

एग्जिट पोल: एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ आएंगे।

सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराती हैं। एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद जारी किया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।

ये एजेंसी और चैनल कराते हैं सर्वे

  • टुडे चाणक्य
  • एबीपी-सी वोटर
  • न्यूजएक्स-नेता
  • रिपब्लिक-जन की बात
  • सीएसडीएस
  • न्यूज18-आईपीएसओएस
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
  • टाइम्स नाउ-सीएनएक्स
  • सीएसडीएस

दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है… जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।’

 

 

 

You missed