ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -
  1. गौलापार से हल्द्वानी की ओर आ रही बोलेरो की टक्कर से चोरगलिया रोड स्थित रेलवे फाटक टूट गया। घटना के दौरान पटरी से ट्रेन गुजर रही थी। अगर जीप पटरी पर पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आबादी में चीन को पछाड़ नंबर वन बना भारत, भारत में अब चीन से 29 लाख लोग ज्यादा रहते हैं

गौलापार से हल्द्वानी की ओर आ रही बोलेरो की टक्कर से चोरगलिया रोड स्थित रेलवे फाटक टूट गया। घटना के दौरान पटरी से ट्रेन गुजर रही थी। अगर जीप पटरी पर पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ ने आरोपी राकेश नैनवाल निवासी ओखलकांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे टीम ने फाटक को दुरुस्त करा दिया है। शुक्रवार दोपहर गौलापार चोरगलिया रोड से एक बोलेरो (यूके 04 टीए 6211) हल्द्वानी की ओर आ रही थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

तेज गति से आ रही जीप चोरगलिया रोड स्थित रेलवे फाटक से टकरा गई जबकि उस समय रेलवे फाटक बंद था। घटना के दौरान पटरी पर काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ जा रही थी। गनीमत रही कि टक्कर के बाद जीप वहीं रुक गई। अगर वह आगे बढ़ जाती तो ट्रेन से टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

हादसे के बाद फाटक न तो खुल पा रहा था न ही बंद। गेटमैन नंदन सिंह ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल में रूम में दी। इधर फाटक नहीं खुलने की वजह से दोनों की ओर वाहनों और राहगीरों की लंबी कतार लग गई। गेटमैन ने अन्य स्टाफ की मदद से फाटक को खोलकर अलग किया। तब जाकर आवाजाही शुरू हो पाई। सूचना मिलने पर आरपीएफ हल्द्वानी से एक टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

टीम ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ पोस्ट काठगोदाम निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज गति से आ रहा था और गेट बंद होने के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। शुक्रवार शाम तक रेलवे ने फाटक सही कर दिया था।

उत्तराखंड में जलते जंगल, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल, बारिश से भी नहीं मिली राहत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad