ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर से एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नशे में था. वीडियो का एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संज्ञान लिया है. जिसके बाद एसएसपी ने वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिसकर्मी से हाथापाई करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो बीजेपी नेता बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

वीडियो के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है. कुछ दिनों से वो ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था. 14 फरवरी दोपहर को हरवीर सिंह अटरिया रोड गए थे. आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने एक व्यक्ति का फोन छीन लिया. व्यक्ति ने भाजपा नेता राधेश शर्मा को मामले की सूचना दी. जिसके बाद राधेश शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

इस बीच हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह और राधेश शर्मा के बीच बहस हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई. दोनों के बीच जमकर जूतमपैजार हुई. वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया है.

क्या बोले एसएसपी? एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्य आरक्षी हरवीर सिंह और बीजेपी के पूर्व पार्षद राधेश शर्मा के बीच मारपीट हो गई. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी हरवीर सिंह जो कि घटना के समय शराब का सेवन करना पाया गया, उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है. वहीं, हाथापाई करने वाले राधेश शर्मा समेत अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला थाना ट्रांजिट कैंप से संबंधित है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad