खबर शेयर करें -

प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बाजार क्षेत्र में चार घंटे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर आयुक्त की व्यापारियों के साथ तीखी बहस भी हुई।

पति के साथ तीन दिन पहले लापता हुई महिला जंगल में मिली, दोनों में कहासुनी के बाद से थी लापता

प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बाजार क्षेत्र में चार घंटे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर आयुक्त की व्यापारियों के साथ तीखी बहस भी हुई। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में व्यापारियों की नहीं चली। निगम ने बाजार क्षेत्र से आठ गाड़ी सामान जब्त किया। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।

मंगलवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसपी सिटी हरबंश सिंह पुलिस फोर्स के साथ कालाढूंगी चौराहा पहुंचे। यहां से अभियान की शुरुआत की। टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त करना शुरू कर दिया। इसके बाद टीम ने सड़क पर लगे फड़ों को भी जब्त किया। सदर बाजार में नगर निगम की टीम ने नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया।

अतिक्रमण तोड़े जाने से गुस्साए व्यापारी जेसीबी के सामने खड़े हो गए। पुलिस फोर्स ने उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद टीम ने मीरामार्ग से अतिक्रमण हटाया। फिर टीम कालाढूंगी मुख्य रोड होते हुए फल मंडी पहुंची। यहां बनाए गए फड़ों को भी टीम ने तोड़ डाला।
अभियान के दौरान टीम ने आठ गाड़ी सामान जब्त किया और अतिक्रमणकारियों से 20 हजार रुपये वसूले। अभियान के दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कर अधीक्षक महेश पाठक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।

इंस्टाग्राम की ठप सर्विस से हजारों यूजर्स हुए परेशान, एक लाख 80 हजार से ज्यादा यूजर्स ने समस्या को किया रिपोर्ट

अतिक्रमण हटाने के दौरान बाजार में पसरा सन्नाटा

अतिक्रमण हटता देख व्यापारियों में भगदड़ मच गई। कई व्यापारियों ने अपना सामान दुकान में रखना शुरू कर दिया तो कई लोगों ने दुकान ही बंद कर दी। बाजार क्षेत्र में ऐसा लग रहा था जैसे साप्ताहिक बंदी है।

अतिक्रमण हटा तो मीरामार्ग में दिखने लगा शौचालय
अतिक्रमणकारियों ने मीरा मार्ग में शौचालय के बाहर भी कब्जा कर फड़ लगा लिया था। अतिक्रमण हटाने के बाद यहां का शौचालय दिखाई दिया। वहां से गुजर रही एक महिला बोली कि वह तो कई बार यहां आई हूं, आज पहली बार शौचालय दिखाई दिया।

नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय

मीरामार्ग में व्यापारियों ने नाली के ऊपर कब्जा कर लिया है। कई ने तो घरों की दीवार भी नाले के ऊपर ही बना रखी है। नगर आयुक्त ने ऐसे लोगों को सात दिन का समय दिया है। कहा कि सात दिन बाद अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

10 वेंडरों के लाइसेंस निरस्त किए

नगर निगम ने ठेले वालों को वेंडर लाइसेंस दिए हुए हैं। लाइसेंस नियमों के अनुसार ठेले वालों को लगातार चलते रहना है लेकिन बाजार क्षेत्र में लोगों ने वेंडर लाइसेंस में फड़ लगा दिए थे। नगर आयुक्त ने ऐसे 10 वेंडरों के लाइसेंस निरस्त कर जब्त कर लिए हैं।

शनि बाजार के व्यापारियों को वैंडिंग कमेटी से हटाया

नगर निगम सभागार में मंगलवार को वैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शनि बाजार के व्यापारियों को वैंडिंग कमेटी से हटा दिया गया। उधर सिंधी चौराहे के पास लगने वाले फड़ों का वैंडिंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि शनिबाजार को नगर निगम ने ठेके पर दिया है। इस कारण शनिबाजार के व्यापारियों को वैंडिंग कमेटी से हटा दिया गया है। सिंधी चौराहे पर पार्किंग का काम चल रहा है। इस कारण यहां लगने वाले फड़ों का वैंडिंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वैंडिंग कमेटी के सदस्यों को बता दिया गया है कि ठेले वाले एक जगह खड़े होकर व्यापार नहीं करेंगे। वे बाजार क्षेत्र में चलते रहेंगे। एक जगह पर खड़ा होने वाले कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, शनिवार को छुट्टी के आदेश जारी

You missed