ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस का अपराधी- माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने देहरादून के तूंतोवाला पटेलनगर के रहने वाले नामी गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को ध्वस्त किया।

वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल, इसी सप्ताह मई की पेंशन भी की जाएगी जारी 

उत्तराखंड पुलिस का अपराधी- माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने देहरादून के तूंतोवाला पटेलनगर के रहने वाले नामी गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को ध्वस्त किया।
आज कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0-568/22 अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में गैंग के लीडर अतीक अहमद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत गैंग लीडर के तूंतोवाला मेहूवाला स्थित आवास का धवस्तीकरण किया गया कार्यवाही समय करीब 12.30 से शुरू की गई मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

आपको बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अभी सुद्दोवाला जेल में बंद है आरोप है कि उसने एक बीघा सरकारी जमीन कब्जाकर मेहूंवाला क्षेत्र के तूतोवाला में आलीशान कोठी बनाई थी जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून का मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद बहुत बड़ा भूमाफिया है साथ ही उत्तराखंड के कई थानों में अतीक अहमद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज था।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

1 महीने पहले देहरादून बसंत बिहार पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद को किया था गिरफ्तार
अतीक अहमद की संपत्तियों की पुलिस शुरू से ही जांच कर रहे थी। शनिवार को देहरादून के तूतोवाला मेहुवाला स्थित आवास पर बुलडोजर चलाया गया।

चार हत्याओं में फरार आरोपी पिता-पुत्र दो साल बाद गिरफ्तार, ग्रामीणों पर की थी बिना वहज फायरिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad