ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पड़ोसी, वृद्ध और उसके परिवार को बार-बार पीटते रहे। पीड़ित बार-बार शिकायत लेकर पुलिस के पहुंचता रहा और पुलिस टरकाती रही। पीड़ित ने बनभूलपुरा थाने स लेकर एसएसपी तक गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर अब सात माह बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कोर्ट को दी शिकायत में बनभूलपुरा मजार क्षेत्र वार्ड 24 निवासी 62 वर्षीय मो.इशाक खान ने लिखा, उसके पड़ोस में शाहिन, रिजवान और शमीम पुत्रगण अमीन खान रहते हैं। इशाक ने बताया कि उसके पेट का ऑपरेशन हो चुका है और वह बीमारी से जूझ रहा है। आरोप है कि बीते वर्ष 13 जुलाई को शाहिन डंडा लेकर इशाक के घर में घुसा और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इशाक के बेटे नबाब ने विरोध किया तो शाहिन ने डंडे से नबाब के हमला कर दिया, जिससे उसका सिर से लेकर कान तक कट गया।

तभी शाहिन का दूसरा भाई रिजवान पहुंच गया और उसने भी मारपीट शुरू कर दी। उसने इशाक की पत्नि से अश्लील हरकतें की। इलाकाई लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। पीड़ित ने बनभूलपुरा थाने में शिकायत की तो आरोपियों ने माफी मांग कर समझौता कर लिया। हालांकि 19 सितंबर 2024 को आरोपियों ने फिर गाली-गलौज कर दी। पीड़ित ने बनभूलपुरा में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन आरोपी फिर गाली-गौलज करते हुए धमकाने लगे। पीड़ित फिर थाने पहुंचा और फिर कार्रवाई नहीं हुई। 28 सिंतबर को पीड़ित ने थाना बनभूलपुरा, सीओ सिटी और एसएसपी को डाक के जरिये शिकायत भेजी और फिर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंचा। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad