ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कार सवार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आसपास की सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि फायरिंग का विवाद भीमताल में जुआ खेलने से हुआ. कार सवारों ने दूसरे कार सवारों का हल्द्वानी तक पीछा किया और भोटिया पड़ाव में कार के ऊपर फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

बरेली रोड पुरानी आईटीआई तल्ली हल्द्वानी निवासी घनश्याम पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन को वह कार से भीमताल से अपने घर हल्द्वानी को आ रहा था. रात हल्द्वानी पहुंचा तो भोटिया पड़ाव के पास तीन कार सवारों ने उनका पीछा शुरू कर दिया. वो भागते हुए सिंधी चौराहा से मंडी के पास इंदिरा नगर की ओर चला गया. उसने बचने के लिए गौलापार रोड पर गलत साइड आंवला चौकी की ओर वाहन दौड़ा दिया, हड़बड़ी में कार डिवाइडर से टकरा गई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

पीछा कर रहे लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया. यहां तक की आरोपियों ने फायरिंग भी की और किसी तरह से भाग कर जान बचाई. गाड़ी के पीछे और बाई ओर दो गोली के निशान थे. पूरे मामले में पीड़ित ने हल्द्वानी कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ फायरिंग पथराव का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद को सौंप दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad