खबर शेयर करें -

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी पर अत्याचार, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज मुखानी पुलिस ने एक गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालियों को पहले ही 5 लाख रुपये और दान-दहेज दिया गया था, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए।

यह भी पढ़ें -  8 अगस्त का ऐतिहासिक दिन: महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो' मंत्र की स्मृति के साथ हल्द्वानी से गूंजेगा कांग्रेस का जनसंदेश

महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद उसे घर से निकाल दिया गया। पहले पुलिस में शिकायत के बाद सुलह हुई और ससुरालवाले उसे वापस जालंधर ले गए, लेकिन कुछ समय बाद फिर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई। उसे पीटा गया, गला घोंटने की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। आखिरकार, अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता को वहां से भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  🚦 ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: 105 वाहनों के चालान, 6 सीज परिवहन विभाग का विशेष अभियान, ओवरलोडिंग और हेलमेट न पहनने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

 

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।