ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं।
बिंदुखत्ता स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पश्चिम राजीवनगर की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं — निहारिका जोशी, डिंपल जोशी और रितिका नेगी — ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इन बालिकाओं का चयन कर्नाटक के पडवा पुरम में आगामी 30 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल सब-जूनियर बालिका चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ दी हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

विद्यालय के पीटीआई दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ओखलकांडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं — जो कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की छात्राएं हैं — ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके उपरांत, रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उनके खेल कौशल का परीक्षण किया गया, जहाँ शानदार प्रदर्शन के आधार पर इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयन के बाद छात्राएँ कर्नाटक के लिए रवाना हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल छात्राओं की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि विद्यालय, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सतत सहयोग और मार्गदर्शन का प्रतिफल भी है।

मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता पांडे ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गपाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad