खबर शेयर करें -

शनिवार को एक सिपाही का व्यक्ति को पीटने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हुआ। वीडियो में पुलिस का सिपाही एक युवक को लात मारता नजर आ रहा है। सिपाही व्यक्ति के घुटनों पर जूते की नोक से कई वार करता दिख रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को इस वीडियो की जांच कराई गई।

हलद्वानी – दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ मिली नाबालिग मुस्लिम लड़की, लोगों ने किया थाने का घेराव, खूब हुआ हंगामा

मित्र पुलिस कहलाने वाली देहरादून पुलिस दिन-प्रति-दिन बेरहम होती जा रही है। ताजा मामला थाना सहसपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी धर्मावाला क्षेत्र का है। जहां एक पुलिस जवान व्यक्ति के घुटनों व टांगों पर जूते की नोक से वार कर रहा है। व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते हुए मित्र पुलिस के जवान का क्रूरता भरी हरकत का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 टुकटुक चालक की रहस्यमयी मौत! वाहन के अंदर मिला युवक, परिवार ने जताया हत्या का शक

शनिवार को एक सिपाही का व्यक्ति को पीटने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हुआ। वीडियो में पुलिस का सिपाही एक युवक को लात मारता नजर आ रहा है। सिपाही व्यक्ति के घुटनों पर जूते की नोक से कई वार करता दिख रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को इस वीडियो की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहे सिपाही दिनेश सेमवाल और मनोज भारती धर्मावाला चौकी में तैनात हैं। जोकि चोरी की एक शिकायत पर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान को बड़ी सफलता, 36 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने पुलिस चौकी व थाना इंचार्ज को इस बारे में सूचित नहीं किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है। वहीं इस पूरी प्रकरण की जांच बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा 'विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन, रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

एसएसपी ने बताया कि जांच के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले रायवाला थाने में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां दारोगा का एक व्यक्ति को पीटने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इस मामले में एसएसपी ने दारोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था।

पीएम मोदी ने जो बाइडेन को गिफ्ट में दिए उत्तराखण्ड में उत्पादित प्रसिद्ध चावल, जानिए इस चावल का इतिहास

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad