खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक महिला ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवाई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी. इसके बाद नजदीकी बढ़ी तो महिला पति को रास्ते से हटाने का दबाव बनाने लगी.

उत्तराखंड के देहरादून से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी समारोह में हलवाई को दिल दे बैठी एक महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी. उसको रास्ते से हटाने के लिए जो साजिश रची, उसका खुलासा होने पर इलाके के लोग हैरान हैं. फिलहाल, महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दरअसल, चौकी डाकपत्थर क्षेत्र में जलालिया पीर के पास यमुना नदी में 19 तारिख को यमुना नदी में एक शव मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कराया गया. हालांकि, उस वक्त मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. उसके गले पर कुछ निशान थे.

यह भी पढ़ें -  💻 साइबर ठगों पर सरकार का ‘डिजिटल चाबुक’! 15 करोड़ का बड़ा बजट, अब डार्क वेब तक पहुंचेगी पुलिस

जांच के दौरान शक के घेरे में आया महिला का प्रेमी

इसके अगले दिन पता चला कि शव अरुण कुमार उर्फ जुगनू का है. इसके बाद उसके भाई नितिन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक, मामले का खुलासा करने में जुटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जानकारी जुटाई. इस दौरान यूपी के अमरोहा का रहने वाला परम सिंह उर्फ गुड्डू नाम का शख्स शक के घेरे में आया.

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

‘एक शादी समारोह में रमिता से हुई थी मुलाकात’

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पेशे से हलवाई है. अरुण की पत्नी रमिता से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी. इसके बाद नजदीकी बढ़ी रमिता पति को रास्ते से हटाने का दबाव बनाने लगी. ऐसा न करने पर फंसाने की धमकी देने लगी. इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

प्रेमिका को फोन पर दी हत्याकांड की जानकारी

18 अक्टूबर को अरुण को फोन करके बुलाया. फिर शराब पिलाने के बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को यमुना नदी में फेंक दिया. इस पूरे हत्याकांड की जानकारी उसने अपनी प्रेमिका को फोन पर दी. इसके बाद महिला हिमाचल भागने की कोशिश में जुट गई. हालांकि वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुई और पकड़ी गई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad