ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उत्तराखंड में इस बार साइबर ठगों ने रुद्रपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को चूना लगाया है. साइबर ठगों ने रुद्रपुर नगर आयुक्त के बैंक खाते से करीब एक लाख चौरासी हजार रुपए उड़ाए लिए है. नगर आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने मोबाइल में मैलवेयर सॉफ्टवेयर की मदद से उनके बैंक खाते में लगे पंजीकरण मोबाइल के SMS अपने नंबर में लेते हुए खाते से पैसे उड़ाए है. पुलिस को सौंपी गई तहरीर में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि 7 फरवरी 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन का अनाधिकृत एक्सेस लेते हुए दो अलग-अलग बैंक खातों से 29 हजार और 1 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए गए.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि साइबरों ने पहले मैलवेयर सॉफ्टवेयर को उनके मोबाइल में स्टाल कर बैंक खाते में दर्ज रजिस्टर मोबाइल नंबर को अपने नंबर अनाधिकृत स्थानान्तरित करके ऐसा किया. नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने आशंका जताते हुए कहा कि अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठग भविष्य में धोखाधड़ी कर सकता है. जिसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर की है. एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नगर आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad