खबर शेयर करें -

रविवार शाम दुर्गा पूजा देखने गई नाबालिग लड़की का शव सुबह खेत में पड़ा मिला. बच्ची के शव पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पाएगा.

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक नाबालिग लड़की की लाश धान के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी रविवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल घूमने गई थी. रात में उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वो कहीं नहीं मिली. सुबह उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से पता चला कि उनकी बेटी का शव खेत में पड़ा है. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक लड़की दो दिन पहले अपने ननिहाल में आई थी. अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठन किया है. यह वारदात जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में हुई.

यह भी पढ़ें -  💻 साइबर ठगों पर सरकार का ‘डिजिटल चाबुक’! 15 करोड़ का बड़ा बजट, अब डार्क वेब तक पहुंचेगी पुलिस

खेत में पड़ा मिला नाबालिग लड़की का शव\

बच्ची के शव पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है. लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पाएगा. बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि धन के खेत में बच्ची का शव मिला है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad