ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काशीपुर के गढ़ी नेगी चौकी क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कॉलोनी वार्ड-6 में एक खाली प्लॉट पर बने तालाब से पुलिस ने 15 नवंबर को एक नवजात शिशु का शव बरामद किया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और डीएनए सैंपल भी लिया है।मेडिकल जांच में सामने आया है कि नवजात पूरी नौ महीने की अवधि का था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि जन्म के बाद ही शिशु को तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसने जन्म दिया, कहां से लाया गया और क्यों उसे तालाब में फेंका गया। मामले की जांच काशीपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था और डीएनए सैंपल जमा किया गया है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाया जा सके और उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का मुद्दा बनी हुई है और स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।