ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

देहरादून: मसूरी में मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का समारोह होने जा रहा है. इस समारोह में शामिल होने के लिए कई दिग्गज एक्टर और क्रिकेटर उत्तराखंड पहुंचें।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी कल दोपहर को करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. क्रिकेटर के एयरपोर्ट पर पहुँचते ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। महेंद्र सिंह धोनी देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

मंगलवार रात संगीत का फंक्शन था जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यहां फैंस को अपने पूर्व कप्तान धोनी का अलग अंदाज देखने को मिला। अकसर शादियों में शांत रहने वाले धोनी यहां गानों पर झूमते नजर आए। उनके बचपन के दोस्त और सुरेश रैना ने भी उनका जमकर साथ दिया। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

वीडियो में धोनी, पंत, सुरेश रैना और कुछ और लोग एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर गोले में खड़े हैं। बैकग्राउंड में दमादम मस्त कलंदर गाना बज रहा है। सभी लोग गर्दन घुमा-घुमा कर कूद रहे थे। वीडियो देखकर समझ आ रहा था कि सभी ने इस पल का जमकर मजा लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad