breaking news
खबर शेयर करें -

नैनीताल में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस का बड़ा हमला: लालकुआं और रामनगर से तीन तस्कर गिरफ्तार, 210 नशीले इंजेक्शन और 44.26 किलो गांजा जब्त

खबर:

नैनीताल पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लालकुआं में 210 नशीले इंजेक्शन (105 बुप्रेनोर्फिन, 105 AVIL) के साथ दो तस्करों मनोज कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्या को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।वहीं रामनगर पुलिस ने 44.26 किलो गांजा के साथ किशन चन्द्र जोशी को पकड़ा, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹2.25 लाख आंकी गई है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

इस गांजा को कैंटर वाहन में छुपाकर तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया।एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त अमल जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

पुलिस हर इकाई इस अभियान में सक्रिय है और नशा तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और पूरे तस्करी गिरोह की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad