खबर शेयर करें -

घर की अलमारी तक पहुंची आबकारी: हल्द्वानी में अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, तरन और मोंटी गिरफ्तार

देहरादून/हल्द्वानी। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना जारी है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई! वनभूलपुरा हिंसा मामले में गिरफ्तार 21 आरोपी जमानत पर रिहा — सुरक्षा एजेंसियों की सख़्त निगरानी जारी

गोपनीय सूचना पर जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम हल्द्वानी ने संयुक्त छापेमारी कर ठंडी सड़क और रामपुर रोड स्थित दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपित—तरन और मोंटी (निवासी हल्द्वानी) के घरों से 5 पेटियां इंपोर्टेड शराब बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि यह शराब अवैध बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई थी।

 

यह भी पढ़ें -  🚨 RRB परीक्षा में बड़ी सेंध! पटेल नगर सेंटर पर सॉल्वर गिरफ्तार — हरियाणा से कनेक्शन, निजी ऐप से पेपर-शेयरिंग का शक 📱🕵️‍♂️

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, धीरेन्द्र बिष्ट, उप निरीक्षक आशीष प्रकाश, राकेश नाथ और अंकित कुमार शामिल रहे। बरामद शराब जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  ​🚨(big breking) DM के निर्देश पर SDM राहुल शाह का बड़ा एक्शन: जानिए बेसमेंट खुदान पर

प्रेरणा बिष्ट की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने साफ किया कि अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad