खबर शेयर करें -

जनपद के लक्सर मेन बाजार में एक मेडिकल स्टोर में सुबह आग लग गई। स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मेडिकल स्टोर में लगी आग की वजह से दुकान में रखी लाखों की दवाइयां जलकर राख हो गई।

मेन बाजार में एक मेडिकल स्टोर में सुबह आग लग गई। स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मेडिकल स्टोर में लगी आग की वजह से दुकान में रखी लाखों की दवाइयां जलकर राख हो गई।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर के ऊपर एक मोबाइल की दुकान और बराबर में किताबों के गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में तीन और दुकानें आने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और लक्सर पुलिस सहित लक्सर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

मेडिकल स्टोर स्वामी बाबू खान ने बताया कि रोजाना की तरह वह शाम को मेडिकल स्टोर बंद करके घर चला गया था। आज सुबह अचानक किसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग रही है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो अंदर भयंकर लपटें उठ रही थी और वहां रखी करीब 5 से 6 लाख की दवाइयां का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका सूचना मिलते ही लक्सर के तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ भी घटनास्थल पर पहुंचे। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad