खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि साल भर राज्य खनन सामग्री की उपलब्धता पर कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित  परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि साल भर राज्य  खनन सामग्री की उपलब्धता, मूल्यों पर नियंत्रण और खनन चोरी रोकने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: (big breaking) पूरे जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाया जा रहा व्यापक चेकिंग अभियान

इसमें उत्तराखंड में खनन सामग्री खनन प्रसंस्करण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी। अग्निवीर योजना के विरोध में हुए आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक से अधिक परीक्षा में चयनित होने पर खाली पदों पर भर्ती प्रतीक्षा सूची से की जाएगी जो एक समय सीमा तक प्रभावी रहेगी।

पर्वतीय नगर विकास योजना लागू कर गढ़वाल और कुमाऊं में 1-1 मॉडल सिटी बनाई जाएगी।विकासनगर के ऐतिहासिक हरिपुर कस्बे को उसका गौरव दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर हरिपुर को विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं/बिन्दुखत्ता में भीषण आग: करोड़ों की स्कूटी और बैटरियां जलकर राख

राज्य में मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा योजना शुरू की जाएगी। इसमें गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हेली एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध की जाएगी। कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक भी निशुल्क दी जाएंगी।

राज्य के प्रमुख चौक चौराहों के नाम शहीदों, साहित्यकारों  और प्रमुख शख्सियतोंके नाम पर रखे जाएंगे। राज्य में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी। राज्य में मोबाइल स्कूल और मोबाइल आंगनबाड़ी केदो की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : यहां कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत,

जनजाति संस्कृति को  संरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय जनजाति संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास  अन्य मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad