खबर शेयर करें -

बदायूं जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी। खुद की देखरेख करने के लिए उसने अपनी छोटी बहन को घर बुला लिया। साली को घर में देखकर जीजा मौका का फायदा उठाने लगा।

पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसके साथ आए दिन सेक्स करने लगा। जिससे युवती पांच महीने की गर्भवती हो गई। साली ने जब इसकी जानकारी अपने जीजा को दी तो उसने साली का गर्भपात करा दिया और अपने साथ रहने की धमकी दे दी। विरोध करने पर उसने पीड़िता की बड़ी बहन को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित बहनों की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  साइबर क्राइम - साढ़े 9 लाख रुपये ठग लिए, पहले 10 के दिए 15म , बड़े रिफंड का लालच देकर जालसाज ने बनाया शिकार

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी छोटी बेटी को उनकी बेटी ने घर में कामकाज के लिए बुला लिया था। इस दौरान बड़ी बेटी के पति ने छोटी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। जब उन्हें बेटी की गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उन्होंने दामाद से शिकायत की। इस पर धमकी दी कि अगर किसी से कोई शिकायत की तो अंजाम खराब हो गया। बड़ी बेटी को भी जान से मार दूंगा। इससे वह घबरा गई। आरोपी दामाद ने बेटी का गर्भपात करा दिया।

यह भी पढ़ें -  भारत में फैलाया नशे का साम्राज्य, नेपाल में बनायी कोठी

आरोप है 21 मई की शाम चार बजे दामाद ने इसी बात से आक्रोशित होकर उनकी बड़ी बेटी के साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि जब तक वह अपनी छोटी बहन को घर पर बुलाकर नहीं लाएगी। तब तक उसे भी घर पर नहीं रखेगा। पीड़ित महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसौली कोतवाल सुनील अहलवात ने बताया कि मामला बरेली क्षेत्र के सिरौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।