खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, उधम सिंह नगर 

युवती ने फोन करके सहेली को बुलाया, जिसके अगले दिन युवती का शव संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने बन्नाखेड़ा निवासी प्रकाश कौर की मौत के मामले में सहेली समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकाश कौर का शव 20 फरवरी को बघौरी के पास एक पेड़ पर लटका मिला था। ग्राम बन्नाखेड़ा, बाजपुर निवासी हरवंश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री प्रकाश कौर को उसकी सहेली सुमन कौर निवासी ग्राम पिंडारी ने फोन करके अपने घर सितारगंज बुलाया था।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ लालकुआं रेलवे स्टेशन में सनसनी! बरामदे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव — हाथ में लखनऊ का टिकट, ठंड से मौत की आशंका!

घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद 

इसके बाद 19 फरवरी को उसकी पुत्री अपने शैक्षिक दस्तावेज लेकर घर से निकली। 20 फरवरी की सुबह जब उसकी पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजनों ने प्रकाश कौर और सुमन कौर को फोन किया, लेकिन दोनों का फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद वह अपने पुत्र संदीप सिंह और भाई भजन सिंह के साथ प्रकाश कौर को खोजने सितारगंज में सुमन के पास पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  ❄️ उत्तराखंड में ख़त्म होगा सूखी ठंड का दौर! 5 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार 🌧️

सुमन ने बताया कि प्रकाश कौर को 19 फरवरी की शाम वारिस मोटर्स के स्वामी मुजाहिद निवासी बघौरी के यहां छोड़कर आ गई थी। पूछताछ करने पर मुजाहिद के साथी अरमान ने बताया कि उसने प्रकाश कौर को मुजाहिद के गैरेज में देखा था। मुजाहिद दुकान से गायब था। उसकी पुत्री के दस्तावेज व मोबाइल उसकी दुकान में थे।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र लाभार्थियों के खाते में धनराशि का किया हस्तान्तरण
हरवंश के अनुसार, कोतवाली में गुमशुदगी की जानकारी देने गया तो बघौरी में स्कूल के पीछे एक पेड़ पर प्रकाश कौर का शव लटके होने की जानकारी मिली। हरवंश ने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए सुमन कौर, मुजाहिद और अरमान को नामजद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में 1.48 करोड़ का ‘मुद्रा लोन घोटाला’ फूटा! 17 फर्जी फर्में, लोन गायब… कारोबार भी नहीं मिला — पुलिस ने दर्ज किया बड़ा केस! 😱💥

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad