खबर शेयर करें -

बोतल में गंगनहर से पानी लेने गया किशोर गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। यूपी के अमरोहा थाना गजरौला नईपूरा निवासी बिलाल (17) बृहस्पतिवार को अपने दादा अकबर अली और भाई तालिब के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आया था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दादा के साथ दोनों गंगनहरों के बीच वाली पटरी से होते हुए धनौरी की ओर जा रहे थे।

इस बीच उसके दादा को अचानक चक्कर आ गए। बिलाल नई गंगनहर से बोतल में पानी भरने के लिए गया। पानी भरते हुए अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए किशोर की तलाश की जा रही है। वहीं, होश आने पर दादा और उसके भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad