breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दूचौड़।

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नोएडा के एक पॉलिस्टर प्लांट में कार्यरत 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस दुखद समाचार के मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना का विवरण

​मृतक की पहचान संतोष कांडपाल (40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गोविंद बल्लभ कांडपाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर बच्चीधर्मा के निवासी थे। संतोष नोएडा के इकोटेक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-52 के एक पॉलिस्टर प्लांट में नौकरी करते थे और सेक्टर-36 में किराए के कमरे पर रहते थे।

यह भी पढ़ें -  🚨 🚨 बड़ा जमीन घोटाला! फौजी की खरीदी जमीन का मुआवजा किसी और ने हड़पा, SSP से लगाई गुहार

होली की खुशियों पर लगा ग्रहण

​परिजनों के अनुसार, दो दिन पूर्व ही संतोष ने देर रात अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वह होली की छुट्टियों में घर आ रहे हैं। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अगली सुबह से ही संतोष ने फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़ें -  🚆🔥 होली पर बड़ी सौगात! किशनगंज–लालकुआं स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानिए टाइमिंग, तारीख और पूरा शेड्यूल

​जब पत्नी का संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। कंपनी के कर्मचारी जब उनके कमरे पर पहुंचे, तो संतोष वहां अचेत अवस्था में पाए गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🚆🔥 होली पर बड़ी सौगात! किशनगंज–लालकुआं स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानिए टाइमिंग, तारीख और पूरा शेड्यूल

पुलिस जांच जारी

​घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक अपने पीछे दो छोटे बेटों और बिलखते परिवार को छोड़ गए हैं। इस घटना ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad