खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है. जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. वहीं मुखानी थाना क्षेत्र के शिवालिक विहार में आवारा सांड ने एक व्यक्ति को पटक-पटक कर घायल कर दिया, परिजन घायल को हॉस्पिटल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं घटना के बाद लोगों में खासा रोष है.

शहर में आवारा जानवरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. आवारा जानवर लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन हल्द्वानी नगर निगम आंखें बंद करे हुए है. जिसका नतीजा है कि आवारा सांड ने एक और व्यक्ति की जान ले ली. ऐसे में आवारा जानवर को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है.

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

मुखानी थाना क्षेत्र के शिवालिक विहार में रहने वाले 39 वर्षीय विक्रम डसीला अपना छोटा मोटा कारोबार करते थे. जिनके बेटा और बेटी पढ़ाई करते हैं. बताया जा रहा है कि विक्रम घर के बाहर गेट पर खड़े थे और उनका मुंह मकान की और था. इस दौरान पीछे से अचानक आवारा सांड आया और उन्हें सींग से हवा में उछाल पटक कर जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन-फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, जहां सिर की नस फटने और हड्डी टूटने से अधिक खून बह जाने से उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों के आतंक का खामियाजा स्थानीय लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है. आवारा जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं, आए दिन आवारा जानवर लोगों पर हमला कर रहे हैं. जिससे लोग घायल भी हो रहे हैं. लेकिन हल्द्वानी नगर निगम और जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. स्थानीय निवासी व एडवोकेट मोहन बिष्ट का कहना है कि कुछ दिन पहले एक आवारा सांड ने उनके ऊपर भी हमला किया था. हाल में ही हल्द्वानी कोतवाली के बाहर दो सांड आपस में लड़ने लगे, लड़ाई के बीच उन्होंने स्कूटी सवार दो लोगों समेत कई लोगों को घायल कर दिया. भिड़ंत कई देर तक चलती रही, जिससे नैनीताल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांडों को खदेड़ा.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad