खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने नाबालिग के दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई। पांच माह गुजरे और तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को सच्चाई बताई। इधर, आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता की मां मुखानी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली है। आरोप कि उसके पड़ोस में बरेली निवासी अवि रहता था। वह अक्सर उसकी बेटी को परेशान करता था। आते-जाते उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता। करीब पांच माह पहले अवि ने उसकी नाबालिग बेटी को रास्ते में रोक लिया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की ने घर में कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हुई और तबीतय बिगड़ने लगी तो मां ने जोर देकर पूछा। लड़की ने सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद वह बेटी को लेकर मुखानी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

इधर, लड़के के जैसे ही लड़की के गर्भधारण की खबर लगी तो वह फरार हो गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी। वर्तमान में वह 18 साल दो माह की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद भी गर्भ में पल रहे भ्रूण की सही उम्र सामने आएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।