खबर शेयर करें -

पुराने मारपीट के मामले को लेकर भीमताल के ग्रामीणों ने गुरुवार को कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू के नेतृत्त में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का घेराव किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। मारपीट करने वाले के बजाय पुलिस ने पीड़ित पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

ग्राम बानना ओखलकांडा के ग्रामीणों के साथ पहुंचे कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने एसपी सिटी से कहा, पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ग्रामीण कमल कफलटिया के साथ मारपीट करने वालों के ​खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बल्कि कमल पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।

यह भी पढ़ें -  💻 साइबर ठगों पर सरकार का ‘डिजिटल चाबुक’! 15 करोड़ का बड़ा बजट, अब डार्क वेब तक पहुंचेगी पुलिस

आरोप लगाया कि बानना भीमताल निवासी मनीष पलड़िया के मौत के कारणों की जांच भी पुलिस नहीं कर रही है। घटना के तीन महीने होने वाले हैं। मृतक के परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि 10 दिन में पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें -  🚨 कॉर्बेट के पास रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का बड़ा छापा! बिना पंजीकरण चल रहा 70 कमरों का रिजॉर्ट, सील की तैयारी

इस पर हरीश पनेरू का कहना था कि 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो 11वें दिन वह कोतवाली परिसर में धरना देंगे। इस दौरान सुशील भट्ट, कमल कफलटिया, खीमानंद पलड़िया, हिमांशु पलड़िया, राधिका देवी, नवीन चन्दोला, सरस्वती चन्दोला, ललिता देवी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad