खबर शेयर करें -

तबीयत बिगड़ी तो लड़की ने मां को बताई बात, दर्ज हुआ मुकदमा,नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसा कर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील फोटो खींच ली। जिसके बाद वह लड़की पर उसके दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा

लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बता बताई। मुखानी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों युवक फरार हैं।

यह भी पढ़ें -  🚨 बनबसा की बस का इंतज़ार कर रहे युवक को लूटकर जंगल में फेंका, दो शातिर फरार

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी युवक के संपर्क में आई। युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवक उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्न पत्र लेकर भागा यह युवक, शिक्षकों एवं तमाम गार्ड ने काफी दूर तक पीछा

इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब युवक ने लड़की पर दबाव बनाना शुरू किया। युवक लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त लालडांठ निवासी युवक से भी शारीरिक संबंध बनाए। इधर, एक रोज लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूछी।

यह भी पढ़ें -  🔔 भागवत कथा में बुज़ुर्ग महिलाओं से चेन लूटने वाला दिल्ली गिरोह गिरफ्तार, एक महिला फरार

जिसके बाद लड़की ने युवक की सारी करतूत बता दी। बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।