खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिनदहाड़े मोहल्ले में कमर पर तमंचा लगाकर रौब गांठना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की इस हरकत पर स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  ​⚡️ लंबी कटौती के लिए रहें तैयार! UPCL ने जारी किया आधिकारिक नोटिस, 4 प्रमुख क्षेत्रों की जनता परेशान

जानकारी के अनुसार एसआई अविनाश मौर्य, कांस्टेबल कुन्दन शाही, विनोद कुमार और होमगार्ड कविराज गश्त पर थे। उसी दौरान बगीचा रेस्टोरेंट के पास एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक युवक कमर में तमंचा लगाकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ईसाईनगर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण केस: सुप्रीम कोर्ट ने आज की सुनवाई टाली, अब 9 दिसंबर को होगी! हाई-अलर्ट पर रहा पूरा इलाका 🏛️🚔

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी निवासी कुरियागांव, लामाचौड़ बताया। तलाशी में आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें -  🚨 RRB परीक्षा में बड़ी सेंध! पटेल नगर सेंटर पर सॉल्वर गिरफ्तार — हरियाणा से कनेक्शन, निजी ऐप से पेपर-शेयरिंग का शक 📱🕵️‍♂️

मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad