खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जमीनों के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे है. ऐसे ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है, जहां महिला से जमीन के नाम पर 61 लाख रुपए की ठगी कर ली गई. अब महिला ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है.

मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मुलाकात की और एक व्यक्ति पर जमीन के नाम पर 61 लाख 6000 रुपये हड़पने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

आरोपी ने खुद को बताया था प्रॉपर्टी डीलर: 

मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला प्रमिला देवी ने पुलिस में शिकायत पत्र देते हुए कहा कि वह अपने भाई पंकज वर्मा के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में रहती है. करीब 3 साल पहले गिरीश चंद नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ, तभी उसने अपने आप को प्रॉपर्टी डीलर बताया. गौलापार क्षेत्र में जमीन में पैसे निवेश के नाम पर पीड़िता ने अपने भाई और रिश्तेदारों से मिलकर अलग-अलग समय में 61 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा जमीन नहीं दी गई और ना ही पैसा वापस किया गया.

यह भी पढ़ें -  🚨 कॉर्बेट के पास रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का बड़ा छापा! बिना पंजीकरण चल रहा 70 कमरों का रिजॉर्ट, सील की तैयारी

आरोपी द्वारा दिया गया चेक हुआ बाउंस : 

इस दौरान पता चला कि गौलापार में बिकने वाली जमीनों की खरीद-फरोख्त पर सरकार ने रोक लगा दी है. काफी दबाव के बाद उक्त व्यक्ति ने 61 लाख रुपये का चेक भी दिया, लेकिन चेक भी बाउंस हो गया. अब पैसे मांगने पर आरोपी द्वारा उसको धमकाया जा रहा है. यहां तक की कुछ लोगों द्वारा उसको और उसके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने का भी षडयंत्र रचा जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

मुखानी थाने को सौंपी गई जांच 

पुलिस क्षेत्राधिकार भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच को मुखानी थाने को सौंपा गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad