खबर शेयर करें -

उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव रजत शर्मा का चयन प्रथम खो-खो वर्ल्ड कप में अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी  के रूप में हुआ है। 

वर्ल्ड कप का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जिसे स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकेगा। टूर्नामेंट में 24 देशों की टीमें भाग ले रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

रजत शर्मा  अब तक 25 नेशनल टूर्नामेंट और 1 इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं।  साथ ही, वे खो-खो के नेशनल, इंटरनेशनल और प्रीमियर लीग में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

 उनके चयन पर उत्तराखंड खो-खो संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भुटियानी, उपाध्‍यक्ष विकल बावरी, शिवराज सिंह, मनोज अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियो ने  उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

By Editor