खबर शेयर करें -
  1. रुद्रपुर: पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा रोड में एक कार और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई है. इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हादसे में कार सवार सहित पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं.
यह भी पढ़ें -  🚨 मंदिर से लौट रहे पर्यटकों की कार का भीषण हादसा, चार की मौत; झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

कार और पिकअप के बीच टक्कर: बता दें कि पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित टांडा रोड में आज सुबह एक कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं.टक्कर के बाद वाहन से धुंआ उठने लगा और दोनों वाहनों में आग लग गई. आनन-फानन में अग्निशमन टीम को मामले की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने कुछ ही मिनट में आग को पूरी तरह बुझा दिया.

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग: जानकारी के अनुसार सुबह एक कार हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थी. कार जैसे ही टांडा रेंज के पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रही पिकअप और कार के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहनों में आग लग गई. कार सवार चार लोग और पिकअप चालक अपने वाहनों से उतरकर दूर चले गए.

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

हादसे में 5 लोग हुए घायल: सिडकुल पंतनगर अग्निशमन अधिकारी चंदन राम फायर यूनिट के तीन वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ ही मिनट पर आग पर काबू पा लिया. वहीं, सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई है. हादसे में पांचों लोगों को मामूली चोटें आई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad