खबर शेयर करें -

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी फुटबॉल-प्रेमी हैं. इसका खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक खास तस्वीर शेयर की. योगी आदित्यनाथ फीफा वर्ल्ड कप-2022 के फाइनल मैच का लुत्फ उठाते नजर आए. वह आवास पर एक सोफे पर बैठे दिखाई दिए. उनके सामने टीवी स्क्रीन पर फीफा वर्ल्ड कप-2022 का फाइनल मैच चल रहा है.

CM ने शेयर की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की. इसमें वह सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. सामने टीवी स्क्रीन पर फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच चल रहा था. बता दें कि फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच यह खिताबी जंग हो रही थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘फीफा वर्ल्ड कप.’

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच जंग

कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच ट्रॉफी के लिए जंग जारी है. अर्जेंटीना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त भी हासिल कर ली. उसके लिए शुरुआती हाफ में दिग्गज लियोनल मेसी और एंजल डि मरिया ने गोल किए. फ्रांस टीम शुरुआती हाफ में जैसे बेबस सी नजर आई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad