ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सुरक्षाकर्मियों की तैनाती एवं पुख्ता व्यवस्था ना होने से खैर समेत अन्य वन संपदा पर भी चोरों की नजर लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 3 से सटे वन विकास निगम के कोयला डिपो में भंडारण की गई खैर समेत अन्य बेसकीमती लकड़ी के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं बड़ी संख्या में बेशकीमती लकड़ियों की चोरी होने की बात सामने आई है खैर समेत अन्य लकड़ियों की चोरी के मामले में विभागीय लापरवाही भी उजागर हुई है जिसकी बानगी लगभग 2 हेक्टेयर में स्थित वन विकास निगम के कोयला डिपो में देखी जा सकती है

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

सुरक्षा की दृष्टि से यहां ना ही कोई तार बाढ़ की व्यवस्था है और ना ही पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी जिसके चलते यहां भंडारण को रखी गई खैर की जड़ के अलावा कोमल काष्ठ यूकेलिप्टस की जड़ चोरी हो रही है डिपो में तैनात वन कर्मियों से जब मालूमात की गई तो उनका कहना था कि हमारी ड्यूटी सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक है बाकी समय में क्या होता है इस पर वह कुछ नहीं कर सकते हैं हालांकि उनका कहना था कि उन्होंने तार बाड़ एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की है ताकि यहां पर भंडारण को रखी गई जड़े पूरी तरह से सुरक्षित रहें जड़ों के कम होने पर उनसे रिकवरी ली जाती है इस संबंध में वन विकास निगम के प्रभागीय विक्रय प्रबंधक अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में डिपो अधिकारी को अवगत करा दिया है जल्दी ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि चोरी कि किसी भी प्रकार की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad