ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सड़क हल्द्वानी से वापस खनस्यू को लौट रहे होमगार्ड की बाइक गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक के खाई में गिरने से एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक के खाई में गिरने से एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी होमगार्ड घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

जानकारी के अनुसार खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दीपक पनेरू उम्र 35 वर्ष पुत्र त्रिलोचन पनेरू निवासी डालकन्या खनस्यू और मदन चंद्र बहुगुणा उम्र 26 वर्ष पुत्र उर्बादत्त बहुगुणा निवासी करायल खनस्यू अपनी बाइक से हल्द्वानी से वापस अपने घर ओखलकांडा को लौट रहे थे। खनस्यू से पहले बसौतिया पुल के पास बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

वही स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गहरी खाई में गिरे दीपक पनेरू और सड़क पर गिरे मदन चंद्र बहुगुणा को घायल अवस्था में ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक पनेरू को मृत घोषित किया। वहीं मदन को गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों होमगार्ड के जवान है। मृतक खनस्यू थाने में तैनात था। घटना की सूचना लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad