ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

महंगी बाइक और नाम बदल कर लड़कियों को बरगलाने वाला शाहिद हिंदूवादियों के हत्थे चढ़ गया। वह एक नाबालिग छात्रा को लेकर घूम रहा था। जिस छात्रा को लेकर वह घूम रहा था,

उस छात्रा को भी पता नही था कि युवक समुदाय विशेष का है। इस पर हंगामा भी हुआ। जिसके बाद मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई ने युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

राजपुरा निवासी शाहिद पेशे से बढ़ई है और कुसुमखेड़ा क्षेत्र में काम करता है। शनिवार को शाहिद 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को महंगी बाइक पर घुमा रहा था। तभी हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने रुद्राक्ष की माला पहनी थी और जब पता लगा कि उसका नाम शाहिद है तो हिंदूवादी संगठन के लोगों का पारा चढ़ गया।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

लोग उसे लेकर हीरानगर पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना पाकर कोतवाल राजेश कुमार यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों का शांत कराया और सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई। जहां 15 वर्षीय छात्रा के भाई पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया जा रहा है कि कुसुमखेड़ा में काम करने के दौरान शाहिद ने नाम बदलकर उसकी बहन को अपने झांसे में लिया। तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी शाहिद के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad