ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: 26 जून गुरुवार देर शाम तक रुद्रप्रयाग जिले में हादसे होते रहे. सुबह जहां बस पहाड़ी से नदी में गिरी थी तो वहीं शाम को केदारनाथ हाईवे पर जेसीबी ने दो बाइकों पर सवार चार लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद जेसीबी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

जेसीबी से घायल हुए चारों लोगों की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 के जरिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा. हादसे में घायल हुए बाइक सवार सभी लोग यूपी के मेरठ जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को 6.50 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि केदारनाथ हाईवे पर कुंड से गुप्तकाशी की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक जेसीबी से दो मोटरसाइकिल टकरा गई है, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

बताया जा रहा है कि जेसीबी नीचे की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक सवार लोग ऊपर की तरफ जा रहे थे. सूचना पर थानाध्यक्ष गुप्तकाशी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया. पुलिस के पहुंचने तक जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी धरपकड़ के लिए टीम लगी हुई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad