खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक पेड़ पर एक कांवड़िए का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पिरान कलियर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव बठिंडा निवासी रवि कुमार (30) का है।

यह भी पढ़ें -  🚨 दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौके पर मौत

पिरान कलियर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि इमलीखेड़ा गांव में आम के बाग में एक पेड़ पर रविवार देर रात एक कांवड़िए का शव लटका होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें -  🚨 “2027 में धामी लगाएंगे सिक्सर!” — रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, चुनावी संकेत साफ 🎯

उन्होंने बताया कि गमछे से लटके शव को पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।